नई दिल्ली – ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित कामगारों के पंजीकरण को सुगम बनाने के लिए 26 अगस्त को शुरू किए गए अभियान को व्‍यापक समर्थन मिला है। लगभग 24 दिन में, 1 करोड़ से ज्यादा कामगारों ने इस पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। अब तक, इस पोर्टल पर 1,03,12,095 कामगार पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें से लगभग 43 प्रतिशत महिला और 57 प्रतिशत पुरुष लाभार्थी हैं।नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल राज्य अधिकतम पंजीकरण के साथ इस पहल में अग्रणी हैं