एक अक्टूबर से दुबई के एक्सपो 2020 में भारत पैवेलियन (मंडप) कोविड के बाद की दुनिया में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर गतिशील भारत की यात्रा प्रदर्शित करेगा। यह पैवेलियन जोकि एक प्रौद्योगिक चमत्कार है, न केवल जीवंत भारतीय संस्कृति को और इसके अतीत को बल्कि क्षमता और अवसरों को भी प्रदर्शित करेगा जो यह घरेलू तथा विदेशी निवेशकों के सामने एक वैश्विक आर्थिक हब के रूप में प्रस्तुत करता है।
भारतीय पैवेलियन में भारत की कई शीर्ष कंपनी समूहों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां के साथ साथ कई भारतीय राज्यों, की भी भागीदारी होगी जो अपनी संस्कृति, परंपरा और विपुल व्यवसाय अवसरों को प्रदर्शित करेगे।
एक्सपो में कोविड-19 के खिलाफ भारत की असाधारण लड़ाई और एक वैश्विक बिजनेस हब के रूप में देश के उद्भव को प्रदर्शित किया जाएगा जो दुबई के एक्सपो 2020 में भारत की भागीदारी की व्यापक थीम बनने के लिए दुनिया के सामने विशाल अवसर प्रस्तुत करेगा।