भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। आज 1.52 लाख नये मामलों के साथ पिछले 50 दिनों में दैनिक नये मामलों की संख्या अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंची।लगातार चौथे दिन कोविड-19 के नये मामलों की संख्या दो लाख से कम दर्ज की गयी।पिछले 24 घंटे में 1,52,734 नये मामले दर्ज किए गए।
भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 20,26,092 हो गयी।
पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 88,416 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 7.22 प्रतिशत है।
भारत में महामारी शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,56,92,342 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 2,38,022 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 91.60 प्रतिशत हो गयी है।