Saturday, May 21 2022
March 28, 2022
नई दिल्ली – भारत से तथा भारत के लिए ग्रीष्मकालीन अनुसूची 2022 के दौरान 1783 फ्रीक्वेंसी संचालित करने की मंजूरी दी गई है जिसमें मॉरीशस, मलेशिया, थाईलैंड, तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका, इराक सहित 40 देशों की 60 विदेशी एयरलाइनों के नाम शामिल हैं।
एक ट्वीट में, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने अपने ट्वीट में कहा कि वायरस के घटते मामलों और सफल टीकाकरण अभियान को ध्यान में रखते हुए 27 मार्च 2022 से अंतर्राष्ट्रीय अनुसूचित वायु संचालन को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।
यहाँ बताना उचित होगा कि COVID-19 महामारी के कारण भारत ने मार्च 2020 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया था। लेकिन सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अब 100 प्रतिशत क्षमता पर संचालित होंगी।
© OnlineIndianNews : | Contact : sxrajeev@gmail.com