Monday, February 06 2023
March 3, 2022
नई दिल्ली – भारत ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम से एक बड़ा बचाव अभियान चलाया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से विदेश मंत्रालय भारतीय छात्रों को तेज गति से भारत वापस लाने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। इंडियन एयरलाइंस इस निकासी प्रक्रिया मेंअपने संसाधनों को तेजी से लगा रही है। चार केंद्रीय मंत्री- श्री हरदीप सिंह पुरी, श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, श्री किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह इन अभियानों में मदद करने और इसका पर्यवेक्षण करने के लिए यूक्रेन से सटे देशों में गए हैं। भारतीय नागरिक विमानों के साथ-साथ भारतीय वायु सेना के विमान नियमित रूप से यूक्रेन में फंसे हुए भारतीय छात्रों को वापस ला रहे हैं।
© OnlineIndianNews : | Contact : sxrajeev@gmail.com