Monday, January 30 2023
August 19, 2021
उत्तर प्रदेश में महिलाएं रक्षा बंधन पर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसकी घोषणा उ प्र परिवहन विभाग द्वारा की गई है। पिछेल वर्ष भी मुफ्त यात्रा का लाभ 3.5 लाख महिलाओं ने लिया था। यह सुविधा 21 अगस्त की मध्यरात्रि से 22 अगस्त की मध्यरात्रि तक जारी रहेगी।
योगी सरकार इस रक्षा बंधन में महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा के अलावा कुछ अन्य उपहार भी देने की तैयारी कर रही है, जिसमें पुलिसकर्मियों को बीट पुलिस अधिकारी के रूप में महिलाओं को तैनात करना भी शामिल है। बताया जाता है कि सरकार प्रदेश में पिंक टॉयलेट्स का भी निर्माण करेगी ,साथ ही 1300 रिक्त पदों पर महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती जैसे उपहार देगी।
© OnlineIndianNews : | Contact : sxrajeev@gmail.com