Monday, January 30 2023
November 28, 2021
मध्य प्रदेश के आनंद प्रकाश चौकसे ने मिनी ताजमहल बनाने का अपना सपना पूरा करने के लिए कई बड़े इंजीनियरों को नियुक्त किया था।आगरा से 800 किमी दूर बुरहानपुर में आनंद प्रकाश चौकसे ने मिनी ताजमहल अपनी पत्नी को गिफ्ट किया है। जिन्होंने आगरा स्थित ताजमहल के बारीकी से अध्ययन करने के लिए कई बार आगरा का दौरा किया था। इस बुरहानपुर में बने मिनी ताज की अंदर नक्काशी के लिए बंगाल और इंदौर के कलाकारों की सेवा ली गई थी। इसके निर्माण में राजस्थान की मकराना संगमरमर का काफी इस्तेमाल गया है। बता दें आगरा के ताजमहल का निर्माण के लिए भी मकराना संगमरमर राजस्थान से उस समय ऊंठों पर आई थी। श्री चौकसे ने कहा कि इसे बनाने में लगभग 30 महीने लगे, जिसका उद्घाटन उन्होंने 2019 में किया था।
© OnlineIndianNews : | Contact : sxrajeev@gmail.com