Monday, February 06 2023
July 2, 2021
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि आने वाला 2022 का विधानसभा चुनाव मतदाताओं के लिए असफल भारतीय जनता पार्टी सरकार से छुटकारा पाने का एक बड़ा अवसर होगा। वह अपने 48वें जन्मदिन के अवसर पर विचार व्यक्त कर रहे थे। अखिलेश ने कहा 2022 के चुनावों में सपा छोटे राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करेगी। आगे उन्होंने कहा जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार सत्ता में आई है, तब से वह अपने संकल्प पत्र को भूलकर भाजपा बेरोजगारी और महंगाई जैसे वास्तविक मुद्दों पर बहस में नहीं पड़ना चाहती। पंचायत चुनावों के बारे में यादव ने कहा कि भाजपा ने परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश की, फिर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
© OnlineIndianNews : | Contact : sxrajeev@gmail.com