Tuesday, May 24 2022
November 20, 2021
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्लीवासियों से किए अपने वादे से पीछे नहीं हटेंगे, यमुना की सफाई के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान यमुना को पांच साल के भीतर साफ करने के अपने वादे को ध्यान दिलाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने फरवरी 2025 तक यमुना नदी को साफ करने के लिए छह सूत्रीय कार्य योजना तैयार की है। उन्होंने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा यमुना को गंदा करने में 70 साल लग गए ,इसे दो दिनों में साफ नहीं किया जा सकता। किन्तु हमारी सरकार फरवरी 2025 तक इसे साफ करने के लिए छह सूत्री योजना पर मज़बूती से काम करेगी । मुख्यमंत्री केजरीवाल अगले चुनाव से पहले खुद नदी में डुबकी लगाने का वायदा भी किया है।
© OnlineIndianNews : | Contact : sxrajeev@gmail.com